यूएस डिफेंस मिनिस्टर संसद में तलब
वॉशिंगटन। पिछले हफ्ते प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी कराने के बाद घर लौटे अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयर ऑस्टिन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमेरिकी संसद ने उन्हें तलब कर लिया है। दरअसल, ऑस्टिन 22 दिसंबर 2023 और फिर 1 जनवरी 2024 को दो बार हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। इसकी जानकारी उन्होंने संसद और प्रेसिडेंट जो बाइडेन समेत किसी को नहीं दी थी। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (जैसे हमारे यहां लोकसभा) के अलावा उनकी पार्टी के कुछ सांसदों ने ऑस्टिन को फौरन बर्खास्त किए जाने की मांग की थी। ऑस्टिन अब तक खामोश हैं। अगर वो संसद के सवालों के सही जवाब नहीं दे पाते हैं, तो उन्हें इस्तीफा देना होगा। अगर वो इस्तीफा नहीं देते तो प्रेसिडेंट उन्हें बर्खास्त कर सकते हैं।

ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”