ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में तीन मृत, एक गंभीर घायल
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया. ट्रैक्टर ट्रॉली से दबने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का शिकार हुए तीनों लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे. वहीं हादस के बाद ड्राइवर फरार हो गया।
बिजली टॉवर बनाने का काम करते थे सभी
पूरा मामला बिलौआ थाना क्षेत्र का है. यहां ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित जोरासी घाटी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर 5 लोग सवार थे. जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान अलकश शेख, मुस्तगिन आलम और दुरेश सरकार के रूप में हुई है. सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और बिजली टॉवर बनाने का काम करते थे।
फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल को निकालकर अस्पताल पहुंचाया. वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में मरने वाले सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और सभी की पहचान हो गई है. वहीं हादसे के बाद मौके से फरार हुए ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि आरोपी ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एमपी कांग्रेस के लिए दिल्ली का बुलावा: खड़गे की बैठक में दिखेगी नई और पुरानी पीढ़ी की केमिस्ट्री
टूर्नामेंट के दौरान वायरल हुईं आयुषी शेखावत, सोशल मीडिया पर बढ़ी फैन फॉलोइंग
राहुल गांधी ने उत्तराखंड में भरी हुंकार, चुनावी माहौल गरमाया
वैश्विक संकट के बीच भी भारत में सस्ती रसोई गैस: उज्ज्वला लाभार्थियों को आधी कीमत पर मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, ₹300 की डायरेक्ट सब्सिडी
ईरान ने क़ेशम द्वीप पर जमा की बड़ी मिसाइलें, क्षेत्र में तनाव बढ़ा