SSP ने जारी की तबादले की सूची, पुलिस विभाग में 10 कर्मियों का बड़ा फेरबदल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। 10 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें 2 SI और 8 ASI शामिल हैं। रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी किया हैं।
संशोधित आदेश के तहत एसआई चेतन दुबे को थाना आरंग भेजा गया है, जबकि एसआई सुनीता कंवर को डीसीबी में पदस्थ किया गया है। यह ट्रांसफर रायपुर पुलिस के हालिया प्रशासनिक पुनर्गठन का हिस्सा है, जिससे विभागीय कार्य प्रणाली को और अधिक कुशल बनाया जा सके।
पिछले दिनों भी हुए थे तबादले
यह पहला मौका नहीं है जब रायपुर में पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इससे पहले भी SSP डॉ. उमेद सिंह के नेतृत्व में कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया अपराध नियंत्रण, जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के तहत की जा रही है।

ईरान युद्ध की मार: पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात, Shehbaz Sharif ने लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की
अनोखे अंदाज से उमा भारती ने राजनीति में बनाई हलचल
नवजोत कौर सिद्धू ने किया भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी का शुभारंभ, राजनीतिक हलचल बढ़ी
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले: छात्रों को सहूलियत, किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
बारामती उपचुनाव में परिवार और राजनीति आमने-सामने, सुनेत्रा पवार ने विकास को बनाया मुद्दा