सोफिया लियोनी का 26 साल की उम्र में हुआ निधन
पिछले काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से अभिनेत्रियों के निधन की खबरें सामने आ रही हैं। जनवरी में थैना फील्ड्स अपने घर में मृत पाई गई थीं और फरवरी में 36 साल की काग्नी लिन कार्टर ने सुसाइड कर लिया था।
सोफिया लियोनी का हुआ निधन
थैना और काग्नी के निधन के बाद एक और बुरी खबर सामने आ रही है। जानी-मानी एडल्ट स्टार सोफिया लियोनी का भी निधन हो गया है। 26 साल की सोफिया हाल ही में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। पिछले कुछ महीनों में लगातार एडल्ट स्टार्स के निधन की खबरें लोगों को हैरान कर रही हैं।
सदमे में परिवार
26 साल की सोफिया लियोनी के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने GoFundMe पर जारी स्टेटमेंट में इस बात की पुष्टि की है, जहां मेमोरियल फंड जुटाया जाएगा। सोफिया के पिता ने बताया कि उनका परिवार एक्ट्रेस के निधन से सदमे में है। पिता ने कहा, "उसकी मां और परिवार की ओर से भारी मन से मुझे हमारी प्यारी सोफिया के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। सोफिया की अचानक मौत ने उनके परिवार और दोस्तों को अंदर से झकझोर दिया है।"
अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं सोफिया
सोफिया लियोनी के पिता का कहना है कि 1 मार्च को सोफिया अपने अपार्टमेंट में बेहोश मिली थीं। बकौल पिता, "सोफिया को उनके परिवार ने 1 मार्च 2024 को अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाया था। मौत के कारणों की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। उसे घूमने का शौक था और वह हमेशा अपने आस-पास के सभी लोगों को खुश रखने के तरीके ढूंढती थी।"
सोफिया लियोनी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस सी छिड़ गई है। आखिर कम उम्र में महिलाओं की संदिग्ध मौत क्यों हो रही है। पिछले तीन महीने में यह तीसरा मामला है, जब किसी एडल्ट स्टार ने दुनिया को अलविदा कहा हो।

गर्मी, दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का कार्यक्रम घोषित, छात्रों के लिए बड़ी राहत
राजनीति की जुबानी जंग: ममता बनर्जी के बयान पर महाराष्ट्र मंत्री ने पलटवार किया
पुलिस और राहतकर्मी घटनास्थल पर मौजूद
PM Awas Yojana मामले में डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने की FIR दर्ज
पेट्रोल-डीजल महंगाई पर एक्साइज ड्यूटी में कमी, कांग्रेस ने उठाया सवाल