रामोत्सव 2024: रामनगरी पहुंचा 500 किलो का विशाल नगाड़ा
अयोध्या। गुजरात से विशेष रथ से 500 किलो का विशाल नगाड़ा बुधवार को रामनगरी पहुंचा, जिसे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने स्वीकार किया। साथ ही आश्वासन दिया कि इसे उचित स्थान पर स्थापित किया जाएगा। गुजरात विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री अशोक रावल ने पत्र भेजकर नगाड़ा स्वीकारने की संस्तुति की है।
नगाड़ा लेकर आए चिराग पटेल ने बताया कि इस पर सोने और चांदी की परत चढ़ाई गई है। ढांचे में लोहे और तांबे की प्लेट का भी इस्तेमाल किया गया है। इसका निर्माण डबगर समाज के लोगों ने किया है। राम मंदिर में स्थापित करने के लिए हिंदू संस्कृति के इस प्रतीक विशाल नगाड़ा का निर्माण कर्णावती महानगर के दरियापुर विस्तार में किया गया है।

PM Awas Yojana मामले में डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने की FIR दर्ज
पेट्रोल-डीजल महंगाई पर एक्साइज ड्यूटी में कमी, कांग्रेस ने उठाया सवाल
तेल उत्पादों पर कर में कटौती पर CM फडणवीस ने केंद्र को धन्यवाद, आम जनता से की खास विनती
बढ़ेगी यात्री क्षमता, हर घंटे 300 यात्रियों को संभालने में सक्षम T-1
करेर गांव पहुंचकर CM ने लिया हाल, बोले—दोषियों पर होगी कार्रवाई