‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पीएम मोदी की भागीदारी से बढ़ी उत्सुकता
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। खासकर दक्षिण भारत के केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में राजनीतिक पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर राज्य के कार्यकर्ताओं और जनता में नया उत्साह फूंक दिया है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वह 30 मार्च को शाम 5:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
कार्यकर्ताओं के साथ सीधा 'कनेक्ट'
यह संवाद कार्यक्रम भाजपा की उस चुनावी रणनीति का हिस्सा है जिसमें 'बूथ' को जीत की सबसे बड़ी इकाई माना जाता है। नमो ऐप के जरिए होने वाले इस मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री सीधे उन कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे, जो चिलचिलाती धूप में घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री अक्सर कहते हैं कि बूथ जीता, तो चुनाव जीता।

‘जैक रायन घोस्ट वॉर’ में मिलेगा दमदार एक्शन और अनदेखा रोमांच
नुसरत के बर्थडे बैश में जुटे कई सेलेब्स, तस्वीरों ने खींचा फैंस का ध्यान
25 दिन 25 कहानियां: बदलते दौर में बनारस की फुर्सत भरी संस्कृति पर असर
जगदलपुर में अमित शाह और चार CM की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
महंगाई और घरेलू खर्च पर महिलाओं से बात करेंगे राहुल गांधी, भाजपा पर साधेंगे निशाना