फैंस को मलाइका अरोरा के दोबारा दुल्हन बनने का इंतजार
मुंबई । झलक दिखला जा के सेट पर फरहा खान ने मलाइका अरोरा से उनकी शादी को लेकर सवाल किया और कहा क्या आप 2024 में दोबारा शादी करेंगी। इस पर एक्ट्रेस ने जोरदार जवाब दिया है। फराह खान के एक्ट्रेस से सेकंड मैरिज का क्वेश्चन पूछे जाने के बाद फैंस को भी मलाइका अरोरा के दोबारा दुल्हन बनने का इंतजार है। हालांकि एक्ट्रेस के डिप्लोमैटिक जवाब ने एक बार इस बात को तूल दिया है कि उनका अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है। जब फरहा ने मलाइका अरोरा से पूछा कि क्या आप 24 में सिंगल सिंगल से डबल होंगी इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा की अगर कोई है तो 100 पर्सेंट करूंगी। मलाइका ने कहा कि अगर कोई शादी के लिए पूछे तो उससे शादी जरूर करूंगी। इस दौरान उन्होंने एक भी बार अर्जुन का जिक्र नहीं किया और न ही यह कहा की वह अर्जुन की पहल का इंतजार कर रही है।

PM Awas Yojana मामले में डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने की FIR दर्ज
पेट्रोल-डीजल महंगाई पर एक्साइज ड्यूटी में कमी, कांग्रेस ने उठाया सवाल
तेल उत्पादों पर कर में कटौती पर CM फडणवीस ने केंद्र को धन्यवाद, आम जनता से की खास विनती
बढ़ेगी यात्री क्षमता, हर घंटे 300 यात्रियों को संभालने में सक्षम T-1
करेर गांव पहुंचकर CM ने लिया हाल, बोले—दोषियों पर होगी कार्रवाई