सीएम साय ने पूछा—क्या ममता सरकार सिर्फ एक धर्म के लिए है जवाबदेह?
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए एक पोस्ट में लिखा है कि पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ द्वारा हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त करने जैसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुस्लिम वोट बैंक की लिप्सा में दंगाइयों का तुष्टीकरण दुःखद है।
ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आप बंगाल के आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों की रक्षा करने में विफल तो रही ही हैं, संदेशखाली समेत हर मामले में आपने हमेशा जाने-अनजाने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपकी सरकार इन दंगों को प्रश्रय दे रही है।
कृपया अपनी संवैधानिक शपथ की चिंता कर लीजिये। आप केवल एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मुखिया हैं। पश्चिम बंगाल के सभी निवासियों की सुरक्षा आपका प्राथमिक दायित्व है। राजनीतिक लाभ-हानि की दृष्टि से ऐसे मामले को देखना छोड़ दीजिए। कृपया, जनता की रक्षा कीजिये।

CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर