मेक्सिको में मासूम बच्ची में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टी, अस्पताल में भर्ती
मैक्सिको सिटी,। मैक्सिको सिटी के पश्चिमी राज्य दूरांगो की 3 साल बच्ची में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। यहां इस वायरस का यह पहला मानव मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि टाइप ए एच5एन1 इन्फ्लूएंजा अमेरिका में जानवरों और कुछ लोगों के जरिए से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि बच्ची को आहुइला राज्य के पास स्थित टोरेऑन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे शुरुआत में फ्लू-रोधी दवा दी गई थी। बयान में कहा गया है कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बच्ची वायरस की चपेट में कैसे आई।

सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केरोसिन की बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव, अब पेट्रोल पंपों पर भी उपलब्ध