‘आउट ऑफ ऑफिस’ कलेक्शन में अनीत पड्डा ने बिखेरा ग्लैमर
मंबई में चल रहे फैशन वीक में सितारे रैंप पर जलवा बिखेर रहे हैं। रविवार को जहां अदिति राव हैदरी ने रैंप वाॅक करके फैंस का दिल जीता, वहीं 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा भी रैंप पर बेहद खूबसूरत लगीं। अनीत, डिजाइनर अनीत अरोड़ा के लिए शो स्टॉपर रहीं।
अनीत पड्डा ने बिखेरा जलवा
जियो कंवेंशनल सेंटर में चल रहे इस फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में 'आउट ऑफ ऑफिस' स्टाइल फैशन शोकेस किया गया। इस मौके पर अनीत की मशहूर ड्रेस डिजाइनर अनीत अरोड़ा के डिजाइन किए हुए फाॅल विंटर कलेक्शन को शोकेस किया। सफेद और ब्लू पैलेट इस ड्रेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं।
'आउट ऑफ ऑफिस' कलेक्शन का यह आउटफिट भी काफी आरामदायक और ट्रेंडी नजर आ रहा था। इसका हैंडक्राफ्ट टैक्चर इसे एक अलग ही लुक दे रहा था। वहीं सबकी निगाहें अनीत के क्लासिक शूज पर भी ठहरीं।
ब्लू लहंगे में अदिति ने किया रैंप वॉक
अनीत से पहले अदिति ने भी शो में रैंप वॉक की। उन्होंने शानदार मिडनाइट ब्लू लहंगे में रनवे पर जबरदस्त एंट्री की। सत्य पॉल की डिजाइन की इस ड्रेस ने फैंस का काफी ध्यान खींचा। इस ड्रेस में एक लहराता हुआ स्कर्ट था जिस पर बारीक प्रिंट बने थे।
इसके साथ अभिनेत्री ने एक बोल्ड, ब्रालेट-स्टाइल का ब्लाउज पहना था जिसका गला काफी गहरा था। इसमें एक मॉडर्न टच देने के लिए, उन्होंने इस लुक के ऊपर एक लंबा, स्ट्रक्चर्ड ट्रेंच कोट पहना, जिससे पारंपरिक पहनावे को एक आधुनिक लुक मिला।
कौन-कौन हुआ शामिल?
इस फैशन वीक में अब तक डायना पेंटी, तमन्ना भाटिया, शनाया कपूर, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, कल्कि कोचलिन और दिशा पाटनी समेत कई सेलेब्स शामिल हो चुके हैं। ये सभी अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए शो स्टॉपर रहे और उनका कलेक्शन शोकेस करते नजर आए।

PM Awas Yojana मामले में डबरा नगर पालिका के पूर्व CMO पर EOW ने की FIR दर्ज
पेट्रोल-डीजल महंगाई पर एक्साइज ड्यूटी में कमी, कांग्रेस ने उठाया सवाल
तेल उत्पादों पर कर में कटौती पर CM फडणवीस ने केंद्र को धन्यवाद, आम जनता से की खास विनती
बढ़ेगी यात्री क्षमता, हर घंटे 300 यात्रियों को संभालने में सक्षम T-1
करेर गांव पहुंचकर CM ने लिया हाल, बोले—दोषियों पर होगी कार्रवाई