गंगा दशहरा पर 9 की डूबकर मौत
वाराणसी। गंगा दशहरा पर गुरूवार सुबह से वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या सहित प्रदेश में कई जगह घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। स्नान, पूजा और दान का सिलसिला चल रहा है। प्रयागराज में संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद सूर्य को अर्घ दिया। काशी में भी गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। अस्सी घाट पर मां गंगा को 1100 मीटर की चुनरी चढ़ाई गई। बागपत में दो छात्रों, बदायूं में एक युवक, कानपुर में तीन, फर्रुखाबाद में दो और फिरोजाबाद में एक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। देर रात से ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने लगे थे। सुबह से ही लोग मां गंगा में डुबकी लगाकर दान पुण्य कर आस्था में सराबोर नजर आ रहे हैं।

जानिए किस बीमारी ने ली प्रतीक यादव की जान, चार माह पहले हुआ था गंभीर संक्रमण
वोडाफोन आइडिया में नई जान: केएम बिड़ला करेंगे बड़ी पूंजी निवेश
पूल में डूबने से हुई बच्चे की मौत, अब सामने आएंगी हादसे की असली वजहें
कोर्ट परिसर में दिनभर रही गहमागहमी, 67.50 फीसदी मतदान दर्ज
‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से दुनियाभर में बनाई खास पहचान