अमेरिका में 21 लोगों को गोलियां लगीं
न्यूयॉर्क। अमेरिका के कैंसस शहर में सुबह एक रैली के दौरान गोलीबारी हुई। एक व्यक्ति की मौत हो गई। 21 लोगों को गोलियां लगीं। इनमें 9 बच्चे हैं। मौत का आंकड़ा बढऩे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। गोलीबारी की वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस तीनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दो लोग एक हमलावर को पकड़ते नजर आ रहे हैं।

वैशाख संकष्टी चतुर्थी कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, चंद्रमा को अर्घ्य देना जरूरी, जानें तारीख, मुहूर्त
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)