त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
रायपुर- छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम की पावन धरती पर आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 में आस्था और अध्यात्म का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब त्रिवेणी संगम के तट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सुप्रसिद्ध कलाकार अरुण गोविल ने “सुनो श्री राम कहानी” की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया।
भगवान श्रीराम की भूमिका से घर-घर में पहचान बना चुके अरुण गोविल की आवाज गूंजते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अरुण गोविल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आत्मीय मुलाकात की और राजिम कुंभ के भव्य आयोजन व उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
अरुण गोविल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, यहां की जनआस्था और लोगों का आत्मीय स्नेह उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत उत्सव है, और राज्य सरकार आस्था, संस्कृति व पर्यटन के संरक्षण-संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में दयाल दास बघेल, राजेश अग्रवाल, रूपकुमारी चौधरी, रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। राजिम कुंभ कल्प 2026 के माध्यम से छत्तीसगढ़ की धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिल रही है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव