वाराणसी में पकड़ा गया संजू त्रिपाठी हत्याकांड का फरार आरोपी
बनारस: बिलासपुर सकरी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने वाराणसी से पकड़ लिया है। पुलिस और एसटीएफ की फील्ड यूनिट टीम ने शुक्रवार की रात फत्तेपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का एक देसी तमंचा, दो कारतूस और 200 रुपये जब्त किया है।
बता दें कि आरोपी के खिलाफ सकरी के अलावा बिहार, नोयडा और वाराणसी में हत्या, लूट, आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। वाराणसी के बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान वहां पर वाराणसी एसटीएफ फील्ड यूनिट के एसआइ शहजाद खान की टीम पहुंची। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक इनामी अपराधी इस रास्ते से गुजरने वाला है। इसे देखते हुए पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। टीम ने देखा कि एक व्यक्ति पैदल ही कपसेठी से बड़ागांव की तरफ आ रहा है।
पुलिस के इशारा करने पर वह भागने लगा। उसे घेरकर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विनय कुमार द्विवेदी ऊर्फ बासू उर्फ गुरुजी बताया। कहा, वह चित्रकूट के मानिकपुर थाना अंतर्गत चमरौहा गांव का निवासी है। उस पर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला