टेस्ट में नए इतिहास की इबारत लिखने जा रहे Joe Root
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसका पहला मैच लीड्स में खेला जाना है। इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट पर हर किसी की नजरें टिकी होगी। वहीं, जो रूट की नजरें भारत के दो दिग्गजों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर टेस्ट में नया इतिहास लिखने पर बनी होगी। रूट भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इतिहास रच सकते हैं।
जो रूट के पास भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने का मौका
दरअसल, भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के जो रूट भारतीय दिग्गजों सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के महान रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने के करीब हैं। जो रूट, मौजूदा समय तक 153 टेस्ट में 13,006 रन बना चुके हैं और वह इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अब भारत के खिलाफ इस आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका हैं।
जो रूट, 36 शतकों और 65 अर्धशतकों के साथ टेस्ट क्रिकेट में कुल मिलाकर पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। अगर वह इस सीरीज में 373 रन और बना लेते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग (13,378 रन) को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे, जबकि सचिन तेंदुलकर का 15,921 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए वह अभी थोड़ा और दूर हैं।
राहुल द्रविड़ का भी रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
जो रूट का बल्ला भारत के खिलाफ हमेशा खूब चलता है। 30 टेस्ट मैच में उन्होंने 58 की औसत से 2846 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। घरेलू परिस्थितियों में भारत के खिलाफ उनका बल्लेबाजी औसत 74.95 तक पहुंच जाता है, जहां उन्होंने 15 टेस्ट में 1,574 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक शामिल हैं।
अब भारत-इंग्लैंड मैचों में कम से कम 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज में जो रूट का औसत 58 है, जो राहुल द्रविड़ के 60 के शानदार औसत से कम है। ऐसे में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह एक या दो शतक जड़कर द्रविड़ से आगे निकल सकते हैं, जिससे वह भारत-इंग्लैंड के मैच में सर्वोच्च बल्लेबाजी औसत वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल