खूबसूरती के नाम पर खतरा! Fake Eyelashes से जा सकती है आंखों की रोशनी
इन दिनों फैशन की दुनिया में कई नए ट्रेंड्स आए दिन सामने आते रहते हैं। खूबसूरत दिखने के लिए लोग कई सारी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। खासकर लड़कियां कई सारी एक्सेसरीज और आर्टिफिशियल चीजों का इस्तेमाल खुद को सुंदर और बेहतर बनाने में करती हैं। फेक आईलेशेज इन्हीं में से एक हैं, जिनका चलन इन दिनों काफी बढ़ गया है।
कई लड़कियां आजकल अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए फेक आईलेशेज का इस्तेमाल करती हैं। इनकी मदद से भले ही आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल आपको की तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा हम नहीं, बल्कि खुद डॉक्टर का कहना है कि कैसे फेक आईलेशेज आपकी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं इसके नुकसान-
फेक आईलेशेज के नुकसान
अपने इस वीडियो में उन्होंने बताया कि सुंदरता बढ़ाने वाली नकली पलकें असल में अंधेपन का कारण बन सकती है। दरअसल, इन पलकों को चिपकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ग्लू यानी गोंद में अक्सर फॉर्मेल्डिहाइड होता है, जो एलर्जी, पतली पलकें और नेचुरल आईलेशेज के स्थायी नुकसान का कारण बन सकता है।
इतना ही नहीं डॉक्टर ने यह भी बताया कि "दुर्लभ मामलों में, यह पलकें अंधेपन का कारण भी बन सकती है। ऐसे में इसके खतरों को कम करने के लिए या तो नकली पलकों से पूरी तरह से बचें या फिर फॉर्मेल्डिहाइड रहित चिपकने वाले प्रोडक्ट्स का विकल्प चुनें।
फेक आईलेशेज से कैसे करें आंखों की देखभाल?
नकली पलकों के इस्तेमाल से होने वाली आंखों से जुड़ी समस्याओं से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप उन्हें न पहनें, लेकिन अगर आपको लगाना ही है, तो अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं-
गोंद की मात्रा सीमित रखें
ग्लिटर या जूलरी वाली पलकों से बचें
पलकों को हटाते समय बेहद सावधानी बरतें
पलकों को हटाने के बाद अपनी पलकों को साफ करें
फॉर्मेल्डिहाइड वाले गोंद से बचें
अपनी आईलेशेज कभी भी दूसरों के साथ शेयर न करें
आंखों से जुड़ी समस्या के संकेत?
अगर आपको भी फेक आईलेशेज पहनने के बाद नीचे दिए लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई देता है, तो बिना देरी किए तुरंत किसी एक्सपर्ट से मिलें:-
दर्द
रेडनेस
आंखों में सूजन
प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता
आंखों से डिस्चार्ज
बुखार
ब्लर विजन

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास