मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हनुमान जयंती पर की पूजा-अर्चना
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ कीं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से हर संकट का समाधान संभव है।उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

दोस्तों के सामने हुआ हादसा, बचाव की कोशिशें नाकाम
बिना लाइफ जैकेट यात्रा कर रहे यात्री, जिम्मेदार कौन?
युवाओं के लिए सरकार की बड़ी पहल, CM फेलो को फायदा
बंगाल की सियासत में बड़ा दिन, BJP विधायक दल की बैठक पर सबकी नजर
Brajesh Pathak का सख्त एक्शन, पांच डॉक्टर बर्खास्त