वक्फ बिल पर बवाल: भोपाल में सड़कों पर उतरे लोग, मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन
वक्फ बिल के विरोध में गुरुवार को भोपाल में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड प्रदर्शन करेगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर यह प्रदर्शन होगा। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुटेंगे।यह धरना सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर होगा। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बिल को पास करने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई। इसके बाद इसे लागू कर दिया गया। इसके विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। भोपाल में शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन किए जाने की बात कही जा रही है।
दो घंटे का धरना, रैली नहीं निकालेंगे
मेम्बर आमला, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद ने बताया, भोपाल में 2 घंटे का प्रदर्शन होगा। इसमें कोई झंडा, बैनर लगाने की मनाही है। न ही कोई रैली निकाली जाएगी।
भोपाल में काली पट्टी बांधकर पढ़ चुके नमाज
इससे पहले वक्फ संशोधन बिल के विरोध में मुस्लिम समाज के सदस्यों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ी थी। रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज में समाजजन शामिल हुए थे।

Mumbai T20 League 2026 के शेड्यूल का हुआ एलान
कुकर में एक साथ बनाएं दाल-चावल, मिनटों में तैयार होगा खाना
स्कूलों को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, CM मान और बिट्टू का भी नाम शामिल
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित
जेल में ड्यूटी के दौरान हुआ प्यार, महिला जेलर ने हिंदू युवक को बनाया जीवनसाथी