छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी, अगले तीन दिनों में 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ने वाली है। एक बार फिर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आज गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में बारिश की गतिविधि थमने पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री जा पहुंचा है। आगामी दिनों में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका का असर खत्म हो गया है।
बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म इलाका बिलासपुर रहा है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

ज्वालामुखी के डर से हजारों लोग बेघर, मायोन में बढ़ी हलचल
Washington DC घटना पर PM मोदी का बड़ा बयान, हिंसा के खिलाफ सख्त संदेश
बंगाल में BJP की जीत गूंजी अमेरिका तक, ट्रंप ने मोदी को दी बधाई
‘धुरंधर’ के बाद राकेश बेदी का डांसिंग अवतार, फैंस हुए हैरान