भूकंप से कांपी चीन और इथियोपिया की धरती, 4 से 6 तीव्रता के महसूस किए गए झटके
भूकंप के झटकों से धरती आज फिर कांप गई। आज अलसुबह भारत के पड़ोसी देश चीन में भूकंप आया। इसके अलावा इथियोपिया देश में भी देररात भूकंप आया और उसके बाद लगातार झटके लगे रहे हैं, जिनकी तीव्रता भी रिक्टर स्केल पर अलग-अलग है। चीन में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र चीन के Qinghai शहर के पास धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।
इथियोपिया में सबसे पहले भूकंप देररात करीब 12 बजकर 23 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। इसके बाद 4.3 और 5.1 की तीव्रता वाले झटके भी लगे। लगातार लोगों को झटकों से परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि दोनों देशों में भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दोनों देशों में आए भूकंप की पुष्टि की।

ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की तैयारी और ताकत दिखाई: रक्षामंत्री
विजय को दूसरी बार राजभवन से लौटाया गया, राज्यपाल बोले- 118 MLA चाहिए
टावर पर चढ़े युवक के कारण प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के लिए बिजली सप्लाई रोकी
केरल में CM रेस तेज, खड़गे के फैसले पर टिकी सबकी नजरें
नई रणनीति, नया जोश… पंजाब चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश