नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा तेज, निर्वाचन अधिकारी जल्द आ सकते है भोपाल
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कभी भी हो सकता है। ऐसे में सभी की निगाहें नए अध्यक्ष पर टिकी हैं, क्योंकि चर्चाओं में एक नहीं बल्कि कई नाम हैं। प्रदेश में भाजपा के संगठन पर्व के तहत बूथ समिति, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब उम्मीद जताई जा रही थी कि जनवरी या फरवरी में प्रदेश अध्यक्ष का भी चुनाव हो जाएगा। लेकिन, दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और चुनाव अधिकारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का दौरा तय नहीं हो सका।
प्रदेश में पिछले एक पखवाड़े से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जोरों पर है और संभावना है कि आने वाले दिनों में चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान भोपाल आ सकते हैं। इस दौरे के दौरान चुनाव प्रक्रिया भी पूरी हो सकती है। प्रदेश के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पांच साल से ज्यादा समय से अध्यक्ष पद पर हैं। शर्मा के नेतृत्व में ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़े गए, जिसमें भाजपा को बड़ी सफलता मिली। वहीं बूथ विस्तार अभियान समेत कई अभियान देश के दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन गए हैं।
प्रदेश भाजपा इकाई का नया अध्यक्ष कौन होगा?
इसके लिए कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री मोहन यादव पिछड़ा वर्ग से आते हैं, ऐसे में संभावना है कि पार्टी सामान्य वर्ग के किसी व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। प्रदेश में सामान्य वर्ग से पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी