धान खरीदी में सफलता, 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का अभियान पूरी तरह से सफलतापूर्वक चल रहा है। अब तक राज्य में लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है और 22.49 लाख किसानों को 25,549 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। किसान भाई-बहनों के लिए ऑनलाइन एप्प और उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसान अपनी सुविधा अनुसार तिथी चुनकर धान विक्रय कर सकते हैं। इस वर्ष राज्य सरकार ने 27.78 लाख किसानों का पंजीयन कराया है, जिनमें से 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं। साथ ही, धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है, जिसमें से 65 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Tamilaga Vettri Kazhagam को समर्थन देकर बड़ा खेल खेल सकती है Dravida Munnetra Kazhagam
अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देगा Sanchi Railway Station, 15 करोड़ से हुआ कायाकल्प
‘Dhurandhar’ से बॉक्स ऑफिस पर मच सकता है तहलका, जल्द आएगा सरप्राइज
अदालत ने दिखाई सख्ती, राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी फिलहाल जेल में ही रहेंगे
‘मैं स्वस्थ हूं और खुश हूं’, मौत की अफवाह पर Shakti Kapoor ने तोड़ी चुप्पी