बालाघाट। श्रावण मास के अवसर पर जिला वीरांगना लोधी महिला मंडल द्वारा हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। नगर के मोती गार्डन परिसर में आयोजित इस हरियाली महोत्सव के दौरान महिला मंडल की समस्त महिलाएं हरे रंग के विशेष परिधान में नजर आई। तो वहीं उन्होंने गीत संगीत सावन झूला वृक्षारोपण सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर हरियाली महोत्सव मनाया। वहीं आगामी समय में आयोजित होने वाले विभिन्न तीज त्योहारों को लेकर भी रूपरेखा बनाई गई। जहां समाज संगठन को मजबूत बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर प्रत्येक आयोजनो को मिल जुल कर भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जिला वीरांगना लोधी महिला मंडल समिति अध्यक्ष श्रीमती शीला नागपुरे, सचिव श्रीमती अभिलाष अटराहे, कोषाध्यक्ष गायत्री नगपुरे, सदस्य रजनी नगपुरे, विजया नगपुरे, मीनू बिसाने सहित महिला मंडल की अन्य पदाधिकारी सदस्य व मातृशक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रही।