बालाघाट। यादव समाज संगठन के अंतर्गत ब्लॉक लालबर्रा में यादव समाज संगठन का गठन हुआ। ज्ञात हो की 2 अक्टूबर दिन सोमवार को दोपहर 1 बजे यादव समाज संगठन ब्लॉक लालबर्रा के नवनिर्मित भवन में यादव समाज संगठन की बैठक आहूत की गई, जिसमें अनेक ग्रामों से पधारे समस्त यादव बंधु  और माता बहनों की उपस्थिति में सर्वप्रथम सर्व शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर पूजन अर्चन किया गया और साथ ही महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके भी छाया चित्रों में पुष्प अर्पण कर उन्हें भी याद किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान पुराने संगठन को भंग कर के मुख्य अतिथि अध्यक्ष गुलाब यादव जिला यादव समाज संगठन बालाघाट, कार्यक्रम अध्यक्ष मनोहर यादव वरिष्ठ समाजसेवी एवं सहकारिता विभाग के साथ ही सभापति शंकरलाल यादव वरिष्ठ समाजसेवी सामाजिक मार्गदर्शक आप जनों की विशेष उपस्थिति में सामाजिक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। पदाधिकारी की चयन की प्रक्रिया के फल स्वरूप चुनाव की स्थिति निर्मित ना होने के कारण सामाजिक स्तर पर विचार विमर्श करने के पश्चात भिन्न-भिन्न पदों पर व्यक्ति विशेष को मनोनीत किया गया, जिसमें यादव समाज संगठन के पूर्व अध्यक्ष मनोज यादव को सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष पद पर मनोनीत कर पदासीन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर अशोक यादव पनबिहरी, सचिव पद पर रवि यादव बघोली चयनित किया गया। साथ ही ब्लॉक यादव समाज युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर कन्हैया लाल यादव को चयनित किया गया। इसी क्रम में यादव समाज संगठन ब्लॉक लालबर्रा महिला संगठन में अध्यक्ष पद पर श्रीमती बरखा यादव सिहोरा साथ ही उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती कविता यादव पनबिहरी एवं श्रीमती उर्मिला यादव को चयनित किया गया। सचिव पद के लिए श्रीमती गौतिका यादव को चयनित किया गया साथ ही यादव समाज संगठन जिला बालाघाट के कोषाध्यक्ष मितेश यादव के द्वारा अपने उद्बोधन में महिला संगठन को संबोधित करते हुए आज के इस दौर में एक सशक्त समाज सशक्त महिला संगठन कैसे बनाया जाए एवं महिलाये आत्मनिर्भर कैसे बन सकती है इन विषयों पर अपने विचार रखें एवं लघु कुटीर उद्योग की ओर अग्रसर होने हेतु प्रेरित किए। कार्यक्रम के अंत में नव चयनित अध्यक्ष मनोज यादव एवं युवा संगठन अध्यक्ष कन्हैया लाल यादव को नव चयनित उपाध्यक्ष अशोक यादव पनबिहरी की ओर से श्रीमद् भागवत गीता सप्रेम भेंट किया गया। साथ ही चयनित ब्लॉक महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती बरखा यादव को श्रीमती ममता अशोक यादव के द्वारा श्रीमद् भागवत गीता सप्रेम भेंट की गई। इसी क्रम में उपस्थित जनों के द्वारा नव चयनित पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रदान किए एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
इन्हे दी गई संगठन की जिम्मेदारी
लालबर्रा ब्लॉक यादव संगठन की नवगठित समिति में अध्यक्ष मनोज यादव पुनः गठित, उपाध्यक्ष शोभाराम यादव,अशोक यादव। कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार लरहे, सचिव रवि यादव, सह सचिव संतोष यादव, संजू यादव। महामंत्री श्यामू यादव, शिवराम यादव। जिला प्रीतिनिधि राकेश यादव, महेश यादव, ब्लॉक बैठक संचालक मनोहर परासिया व ब्लॉक संयोजक गणेश यादव, सुरेंद्र यादव को ब्लॉक संयोजक बनाया गया।
युवा संगठन में अध्यक्ष कन्हैया यादव, उपाध्यक्ष ब्रजेश यादव, राकेश यादव। सचिव कैलाश यादव व कृष्ण कुमार यादव को सह सचिव बनाया गया। इसी प्रकार महिला मंडल में अध्यक्ष बरखा यादव, उपाध्यक्ष उर्मिला यादव, कविता यादव। कोषाध्यक्ष सविता यादव, सचिव कौतीका यादव, सह सचिव हरकंता यादव। महामंत्री राया बाई यादव, जानकी बाई यादव।
संयोजक आशा यादव, रीना यादव एवं संगठन प्रभारी ग्यारशी बाई यादव व सरस्वती यादव को संगठन प्रभारी बनाया गया है।