बालाघाट। वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जाने रे......जैसे गीत से देश में अहिंसा, सत्य और स्वच्छता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की 2 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कार्यालय में दोनो ही महान हस्तियों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंलि दी गई। जिसके बाद कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, हनुमान चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उन्हें नमन किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी भीम फुलसुंघे, सुशील पॉलीवाल, संगठन मंत्री शफकत खान, श्रीमती अंजु जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती रचना लिल्हारे, शहर अध्यक्ष श्याम पंजवानी, राजेश ठाकुर, पन्ना शर्मा, छबिराम नागेश्वर, अनिल कसार, जीतु बर्वे, अनुसूचित जाति अध्यक्ष नरेन्द्र मेश्राम, संध्या धुवारे, ग्रामीण अध्यक्ष सुकदेवमुनी कुतराहे, संजू लिल्हारे, पूर्णिमा सिहोरे, मंदा चौरे, डॉ. दुर्गा वरकड़े, पार्वती सेन, सलोनी भगत, ज्योति सेन, रंजीता नगपुरे, मकसुद खान, धर्मेन्द्र बोपचे, प्रवीण मदनकर, रामभाऊ पंचेश्वर, शमीम सिद्धीकी, धर्म प्रकोष्ठ अध्यक्ष केवलसिंह झारिया, रामसिंह भाटिया, विनोद बंशकार, सोनु मानेश्वर, मुकेश माहुले, राजू यादव, शिवम शर्मा, पवन बेलवंशी, अनिल पप्पु जायसवाल, राजू यादव सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे। इस दौरान कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक डहरवाल और अधिवक्ता ए.क्यू. कुरैशी के निधन पर कांग्रेसियों ने मौन रखकर श्रद्वाजंलि दी।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रचना लिल्हारे ने कहा कि अहिंसा के उपासक देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस द्वारा मनाई गई। इस दौरान महिला कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार में अव्वल प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। आज प्रदेश में बेटियां और महिलायें असुरक्षित है। महाकाल की नगरी में बच्ची के साथ हुई गंभीर घटना के बावजूद ना तो शासन और ना ही प्रशासन ने कोई ध्यान दिया। आज प्रदेश की महिलायें, उत्पीड़न से गुजर रही है, वह स्वयं को असुरक्षित महसुस कर रही है। महिनों हो गये लेकिन मणिपुर मंे महिलाओं के साथ हुई घटना को लेकर, सरकार मौन साधे बैठी है, जिसे देश की जनता देख रही है।
महात्मा गांधी का सबसे बड़ा हथियार था सत्य - शफकत खान
संगठन मंत्री शफकत खान ने कहा कि एकत्रित होना बड़ी बात नही है, बड़ी बात यह है कि हम किसके लिए एकत्रित हो रहे है। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये गये मार्गो पर हमें चलना है। जिन्हें आज भी दुनिया मानती है और उनके बताये गये रास्तो का अनुशरण करती है, उन्हें आज भी पढ़ा जाता है, सुना जाता है, आज भी कई ऐसे लोग है, जो उनसे प्रभावित होकर उनके बताये गये मार्गो पर चल रहे है। महात्मा गांधी जी का सबसे बड़ा और दमदार हथियार था सत्य, जिनसे वह कभी डिगे नहीं और हम भी प्रदेश में सत्य की राह पर चलते हुए प्रदेश की सत्ता में बैठे झूठे लोगों को बेनकाब करना है।
गोडसे उपासकों को भगायेगी कांग्रेस - श्याम पंजवानी
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने और जवानों एवं किसानों को मजबूत करने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने उल्लेखनीय कार्य किये है। कांग्रेस इन दोनो महापुरूषों की जयंती नमन करती है और संकल्प लेती है कि गोडसे के उपासकों को कांग्रेस भगाने काम करेगी।