कल आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ
बालाघाट।
बालाघाट जिले की परसवाड़ा विधानसभा के लामता में आगामी 25 मई को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ का आगमन हो रहा है। इस दौरान वे आयोजित जन सभा में जनता को संबोंधित करेंगे और अपनी 15 माह के कार्यकाल की सरकार की उपलिब्धयों को जनता के सामने रखेंगे। इस बात की जानकारी मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित वार्ता के दौरान बालाघाट के प्रभारी आलोक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय उइके, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजा सोनी ने दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे लामता पहुंचेंगे। इस दौरान पहले कांफ्रेंस करेंगे जिसके बाद सेक्टर मंडल की बैठक में शामिल होंगे और फिर सभा से जनता को संबोंधित करेंगे। वही इस दौरान बालाघाट के प्रभारी आलोक मिश्रा ने कहा कि जो पहले दगाबाज थे जिनकी वजह से सरकार गिरी और वह बिक गए तो अब कांग्रेस के द्वारा ऐसे दगाबाजों का चयन किया जा रहा है और उनकों मौका नहीं दिया जायेगा। वहीं आगे कहा है वारासिवनी विधायक की अब कांग्रेस में वापसी भी नहीं होगी और ना ही ऐसी कोई बात चल रही है।
बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से जूझ रहा मध्यप्रदेश
वार्ता के दौरान बालाघाट प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान स्थिति में मध्यप्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला संबंधी अपराध समेत अन्य परेशानियों से जूझ रहा है। जिसका प्रमुख कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो कि सिर्फ घोषणाएं करती है लेकिन हकीकत में काम करने के बजाय सिर्फ भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है। इन सब को अब जनता भी जान चुकी है और जनता की इस सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएंगी।
15 माह के कार्यकाल पर जनता को विश्वास
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले बार जब जनता ने कांग्रेस की सरकार चुुनी थी तो कमल नाथ की अगुवाई में ऋण माफी, बेरोजगारी, सस्ती बिजली, महिलाओं के सम्मान के प्रति काम हुआ था और महज 15 माह की सरकार के कार्यकाल पर जनता को कांग्रेस के प्रति विश्वास हुआ है जबकि 19 साल की भाजपा की सरकार विश्वास हासिल करने के बजाय खो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दे नहीं है। जिसके चलते ही वह धार्मिक व सांप्रदायिकता के भरोसे चुनाव लडऩा चाह रही है, लेकिन जनता इन बातों को भी अब समझ चुकी है। वार्ता के दौरान लांजी विधायक हिना कावरे, पूर्व मधु भगत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री पुष्पा बिसेन, इंदल चंद जैन, शेषराम राहंगडाले, विक्की पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम पंजवानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जनता हुई त्रस्त
वार्ता के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार व प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह पर तंज कंसते हुए कहा है कि जनता इनके कार्यकाल से त्रस्त हो गई है अब जनता चुनाव के माध्यम से उन्हे सबक सिखाएगी। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार जैसे मामलों में प्रदेश नं. 1 पर चल रहा है, लेकिन जनहित के मुदद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।