भाजपा की विकास यात्रा सिर्फ दिखावा है--आलोक मिश्रा
बालाघाट।
  जिला कांग्रेस प्रभारी आलोक मिश्रा एक दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुचे और कांग्रेस पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लेकर आमागी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। साथ ही जनता के बीच जाकर उनके मुद्दो को समझने व निराकरण करने की भी बात कही। उसके बाद बालाघाट कांग्रेस प्रभारी आलोक मिश्रा ने मीडिया से भी चर्चा की। जहां उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस व कमलनाथ जी के निर्देश पर वे आज बालाघाट आये है। सरकार बनने पर बालाघाट क्या चाहता है, बालाघाट की जनता क्या चाहती है इस पर चर्चा की गई है और आगामी समय पर होने वाले चुनाव को देखते हुए जनता के मुद्दो को लेकर रणनीति बनाई गई है।
             कांग्रेस प्रभारी आलोक मिश्रा ने कहा कि देश व प्रदेश की वर्तमान स्थिति से बालाघाट अछूता नही है। कांग्रेस द्वारा बनाई गई जितनी भी जनहित की योजनायें थी, उसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। कांग्रेस ने जो सूचना का अधिकार बनाया था, जनता के उस हक को भी छीन लिया गया है। कांग्रेस ने हर व्यक्ति के लिये सुनिश्चित रोजगार की व्यवस्था की थी और शिक्षा के स्तर को बढाने का काम किया गया था। आज देश में मंहगाई बढ रही है, लेकिन सूचना प्रसारण व टीवी चैनलो के माध्यम से मुद्दो को भटकाया जाता है। आज आप जनता के हित में भाजपा सरकार की सच्चाई दिखलाने लगेंगें तो आपके यहां छापा पडवा दिया जायेगा। आज कोई भी सच बोलने की हिम्मत नही कर पा रहा है। मीडिया का काम गलतियों पर आईना दिखाने का होता है लेकिन भाजपा सच्चाई दिखाने से रोक रही है।
                     कांग्रेस प्रभारी आलोक मिश्रा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुपोषण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है, बेरोजगारी में नंबर एक पर है, महिला उत्पीडन के क्षेत्र में नंबर एक पर है। इस तरह पूरे देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है और प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है और विरोधियों पर मामले दर्ज किये जा रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में जो स्थिति है उससे बालाघाट अछूता नही है। आज जिन परिस्थितियों से लोगो को जूझना पड रहा है, सरकार उस ओर ध्यान नही दे रही है। प्रदेश में बेरोजगारी और मंहगाई है? शिक्षा के क्षेत्र में स्तर गिर रहा है? अस्पतालो की व्यवस्था चरमराई हुई है? लेकिन भाजपा सिर्फ भााषण व बातो में घोषणा करती है जमीन पर कुछ नही है। लेकिन कांग्रेस सरकार में ऐसा नही होगा। जनता का हक जनता तक पहुचें ऐसी माननीय कमलनाथ जी ने रणनीति बनाई है। जनता के जिन मुद्दो के लिये सरकार होती है, उन बातो को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार अपना दायित्व पूरा करें। आज हमने जनता के मुद्दो को लेकर बैठक की है, क्योकि चुनाव ही ऐसा साधन होता है, जिसमें हम जनता की बातो को सदन में उठाते है। सरकार बनने पर बालाघाट क्या चाहता है इस पर चर्चा होगी। इसलिये हमें कमलनाथ जी ने भेजा है। कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह में है और पूरे बालाघाट में कांग्रेस का परचम फहराना चाहता है। जनता की लडाई के लिये भी जनता कांग्रेस के विधायक चुनने को तैयार है।
                    कांग्रेस प्रभारी आलोक मिश्रा ने कहा कि आज हमने जो बाते गिनाई है वही हमारा वर्किंग प्लान है। कांग्रेस के निर्देश पर हम हाथ जोडो यात्रा निकाल रहे है और जनता के बीच जाकर उनकी समस्यायें सुन रहे है और सरकार बनने पर उनकी बातो व समस्याओं को प्राथमिकता देकर निराकरण भी किया जायेगा। उन्होने भाजपा को आडे हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा की विकास यात्रा तो सिर्फ दिखावा है, प्रदेश में जिसकी सरकार रही हो, उसका विकास तो दिखना चाहियें? इसमें यात्रा निकालने की क्या जरूरत है। विपक्ष में तो हम है, हमारी जरूरत है कि हम लोगो के बीच जाकर लोगो से मिल रहे है और लोगो को बता रहे है कि आगे क्या करना है। अगर वो कुछ करने के बाद भी विकास यात्रा निकाल रहे है तो समझो कुछ ना कुछ कमी रह गई है और वे लोगो के बीच प्रशासन के माध्यम से विकास यात्रा निकाल रहे है। पन्ना जिले के कलेक्टर तो उनका साथ दे रहे है और कह रेह है है कि 25 साल भाजपा की सरकार रहेगी। हमें यहा आकर यह जानकारी मिली है कि जो विपक्ष में है उनके मकान तोडे जा रहे है, तो ये क्या विकास है? उन्होने कहा कि भाजपा सिर्फ लुटेरे अधिकारीयों को संरक्षण दे रही है और उनके साथ मिलकर जनता के अधिकारो को छीन रही है। शराब, रेत, रोजगार जैसे जनहित के मुद्दो पर कांग्रेस ने हमेशा सवाल उठाया है। कांग्रेस पुरजोर लडाई लडना चाहती है और इसमें जनता का सहयोग मिलेगा।  
                    आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट बटवारे को लेकर मीडियाकर्मीयों के द्वारा पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए आलोक मिश्रा ने कहा कि बागी होकर चुनाव लडने की परंम्परा हर पार्टी में है। बागी होना या पार्टी छोडकर चुनाव लडना यह व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा है, यह पार्टी की महत्वाकांक्षा नही है। पार्टी का मुख्य मुद्दा है मजदूर को उसका हक दिलाना, कमजोर को उसका हक दिलाना सशक्त जनता के पास उसके अधिकारो को पहुंचाना। कांग्रेस का मुद्दा है कुपोषण के खिलाफ लडाई, बेरोजगारी हटाना, लोगो को रोजगार दिलाना, महंगाई कम करना, लोगो के प्रति कानून में फैली अराजकता को कम करना, अत्याचार को रोकना ही एक राजनैतिक पार्टी का धर्म है और कांग्रेस उस पर काम कर रही है।