बालाघाट। नहर किनारे मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस...
By BNN Times, 22 January, 2022, 11:23

बालाघाट/ किरनापुर। जिले के किरनापुर थाने के अंतर्गत आने वाली ग्राम परसाटोला के नहर किनारे का है जहां पर पुलिस के द्वारा संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी 21 जनवरी को खेमेन्द्र पिता नारायण पूरी उम्र 56 वर्ष निवासी बढग़ाँव का ग्राम परसाटोला नहर के किनारे शव मिला है। जिसे सुबह लोगो द्वारा देखा गया और परिवार वालो सहित पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही किरनापुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंपा कर मामले के हर पहलुओं पर जांच में जुट गई है।
आपकी राय